Pages

Showing posts with label (UP). Show all posts
Showing posts with label (UP). Show all posts

Friday, May 30, 2014

उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति

30-मई-2014 18:47 IST
वर्तमान में करीब 2 हजार मेगावाट बिजली की कमी नई दिल्ली: 30 मई 2014: (PIB): 
उत्तर प्रदेश में बिजली की चरम मांग 12,700 मेगावाट है जिसमें से करीब 10,700 मेगावाट की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में करीब 2 हजार मेगावाट बिजली की कमी है। राज्य में 500 मेगावाट के विद्युत संयंत्र को भी बहाल कर लिया गया है और यह पूरी तरह से बिजली का उत्पादन कर रहा है। 600 मेगावाट का एक अन्य निजी क्षेत्र का अंपारा-सी संयंत्र आयातित कोयले की खरीद न होने के कारण से काम नहीं कर रहा। इस संयंत्र को कोल इंडिया से 90 प्रतिशत से ज्यादा की कोयला आपूर्ति की जाती है और यह प्लांट को दी गई अनुमति के अनुरूप है। सेंट्रल जेंनरेटिंग पॉवर स्टेशन (सीजीपीएस) से उत्तर प्रदेश को दी जाने वाली बिजली की उपलब्धता भी सामान्य है। राज्य, गैस-आधारित स्टेशनों अंटा, ओरैया और दादरी से अपने आवंटन के समान बिजली नहीं ले रहा है और राज्य वितरण इकाईयों द्वारा करीब 300 मेगावाट की मांग को शीघ्र ही उपलब्ध कराया जा सकता है। अन्य राज्य तापीय इकाईयों की कोयला भंडार स्थिति भी उचित एवं पर्याप्त है। 
राज्य सरकार के लिए उपलब्ध समाधान 
उत्तर प्रदेश में बिजली का आंतरिक उत्पादन करीब 10,100 मेगावाट है जिसमें वर्तमान में सिर्फ 4,500-5,500 मेगावाट ही उपलब्ध है और इस कमी को पूरा करने के लिए राज्य इसमें सुधार कर सकता है। विद्युत के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के अन्य राज्यों से भी मांग की जा सकती है और वहां इसके लिए कोई पारेषण बाध्यता भी नहीं है। इसके अलावा एनटीपीसी के झज्जर संयंत्र में भी 337 मेगावाट विद्युत उपलब्ध है जिसे राज्य अपील करके प्राप्त कर सकता है। चुनाव के दौरान, उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी के झज्जर संयंत्र से 3 मई से 15 मई, 2014 तक के लिए 277 मेगावाट बिजली खरीदी थी। 

इन स्रोतों के अलावा अपनी बिजली की कमी को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश विद्युत आदान-प्रदानों के माध्यम से पर्याप्त खरीद सकता है। 
वि‍.कासोटि‍या/एसएस/एलएन-1731

Thursday, May 29, 2014

चौधरी चरण सिंह को अर्पित किये श्रद्धा सुमन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने याद रखा किसान नेता को
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 29 मई, 2014 को विधान भवन में स्व0 चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।  
“कोई पद से बड़ा नही होता है। नीतियों, सिद्धांत के साथ गरीबों, किसानों के लिए काम करनेवाला का नाम होता है। श्री जयप्रकाश नारायण, डा0 लोहिया कभी किसी सरकारी पद पर नहीं रहे लेकिन वे हमेशा याद किए जाते हैं। चौधरी चरण सिंह भी बड़े दिलवाले नेता थे। उनसे प्ररेणा लेनी चाहिए। राजनीति में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। उसकी ज्यादा चिन्ता क्या करना।“ समाजवादी पार्टी का गरीबों और किसानों की तरक्की के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त उद्गार आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की चौैथी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री एस0आर0एस0यादव ने भी नेता जी के साथ चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा गांवो और किसानो की तरक्की की बात की थी। डा0 लोहिया और चौधरी साहब के विचारों में समानता थी और समाजवादी पार्टी उनके ही रास्ते पर चल रही है। समाजवाद का रास्ता कठिन जरूर है लेकिन विकल्प समाजवादी नीतियां ही है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान की तरह निष्कपट, सरल और ईमानदार नेता थे। वे हमेशा गांव-किसान और गरीब की बात करते थे। उनके भाषणों की शुरूआत और अंत इन्हीं बिन्दुओं पर होती थी। उनमें इतना बड़़ाप्पन था कि वे अपनी गलती स्वीकार करने में भी संकोच नहीं करते थे। वे अत्यंत व्यवहारिक नेता थे। उन्होने चौधरी साहब के साथ लम्बे साथ के कई रोचक और प्रेरणाप्रद संस्मरण भी सुनाएं और कहा कि उन्हें चौधरी साहब बहुत मानते थे।
इससे पूर्व प्रातः विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि चौधरी साहब गांव-गरीबों और किसानों के नेता थे। उन्होने आजीवन इनकी बेहतरी के लिए काम किया। समाजवादी पार्टी उनके आदर्शो पर चलती आई है। नेताजी के मार्गदर्शन में समाजवादी पार्टी की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के साथ मुफ्त सिंचाई सुविधा और बीज-खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की।
सर्वश्री राज किशोर मिश्रा, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, चौ0 साहब सिंह, हुलास राय सिंघल, डा0 आर0ए0 उस्मानी,बृजेश यादव, अतुल प्रधान, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, लीलावती कुशवाहा, मो0 शाहिद, देवेन्द्र सिंह, अशोक देव, निर्भय पटेल, मो0 हनीफ, फाकिर सिद्दीकी, विजय यादव, रिछपाल सिंह, मो0 अरशद खान, गुलाम अहमद, सुषमा यादव, राजदेवी, रजिया नवाज, शिवचन्द्र पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, ताराचन्द्र, अशोक यादव, श्रीपति सिंह, मो0 अशरफ आदि की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Saturday, August 31, 2013

झांसी किले में 400वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित

30-अगस्त-2013 15:47 IST   
 ‘कौमी एकता का प्रतीक:झांसी दुर्ग’ पर संगोष्‍ठी आयोजित
झांसी किले में उसकी 400वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर इस अवसर पर  केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी कटोच मुख्‍य अतिथि थीं। 
इस कार्यक्रम को केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी कटोच ने भी सम्बोधित किया जो वहां पर मुख्‍य अतिथि थीं। 
झाँसी: 30 अगस्त 2013: (पीआईबी) भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण, लखनऊ सर्किल, लखनऊ ने हाल ही में ऐतिहासिक झांसी किले में उसकी 400वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ‘कौमी एकता का प्रतीक:झांसी दुर्ग’ पर एक संगोष्‍ठी आयोजित की गई। केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री श्रीमती चंद्रेश कुमारी कटोच मुख्‍य अतिथि थीं। इस समारोह में ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री श्री प्रदीप कुमार जैन, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री प्रवीण श्रीवास्‍तव, बुंदेलखंड विश्‍वविद्यालय, झांसी के कुलपति श्री अविनाश चंद्र पांडे भी उपस्थित हुए। इस उपलक्ष्‍य में लखनऊ में विभिन्‍न स्‍थानों पर साल भर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (PIB) 
***
इ.अहमद/प्रियंका/सुमन – 5933


झांसी किले की 400वीं वर्षगांठ 

Sunday, August 11, 2013

यूपी:रेत मामले की जाँच रिपोर्ट

10-अगस्त-2013 18:49 IST
उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कथित अवैध रेत खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जांच के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी 

उत्‍तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कथित अवैध रेत खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जांच के लिए पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा डा. सरोज (निदेशक, पर्यावरण और वन मंत्रालय) की अध्‍यक्षता में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रस्‍तुत कर दी है। इस रिपोर्ट को पर्यावरण और वन मंत्रालय की वेबसाइट : http://envfor.nic.in/content/report-moef-sand-mining पर अपलोड कर दिया गया है। 
वि. कासोटिया/देवेश/संगीता/राजीव/सुनील-5427

Friday, February 08, 2013

रायबरेली (उत्तरप्रदेश) के गांवों में

08-फरवरी-2013 12:17 ISTग्रामीण विद्युतिकरण निगम लिमिटेड ने लाभ से वंचित लोगों को प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराने के लिए कॉरपोरेट समाजिक दायित्व के तहत 127.28 लाख रुपए की सहायता प्रदान की ग्रामीण विद्युतिकरण निगम लिमिटेड (आरईसी) ने रायबरेली (उत्तरप्रदेश) के गांवों में लाभ से वंचित लोगों को तीन वर्षों की अवधि के लिए प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराने के लिए कॉरपोरेट समाजिक दायित्व के तहत कल बिजली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में स्माइल फाउंडेशन के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आरईसी के मुख्य प्रबंध अधिकारी श्री राजीव शर्मा तथा बिजली मंत्रालय और आरईसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 

कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व पहल के तहत मोबाइल स्वास्थ्य वैन लक्षित गांवों में रहने वाले लोगों को प्रजनन और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवाएं मुहाएं कराएगी। इसमें सुरक्षित मातृत्व और सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समीपवर्ती सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, निजी क्लिनिकों, नर्सिंग होम और स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ संपर्क भी शामिल है। 

इस अवसर पर मंत्री महोदय ने गांव के गरीबों के लाभ से संबंधित इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आरईसी और स्माइल फाउंडेशन को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता की भी कामना की। 

ग्रामीण विद्युतिकरण निगम लिमिटेड (आरईसी) एक सरकारी उद्यम है जो अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व अभियान के तहत लाभ से वंचित लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

स्माइल फाउंडेशन राष्ट्र स्तरीय विकासात्मक संगठन है जो वर्तमान में 200,000 से भी अधिक बच्चों और युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, आजीविका, महिला सशक्तिकरण आदि से संबंधित 185 कल्याण योजनाओं के ज़रिए भारत के 25 राज्यों में सीधे तौर पर मदद पहुंचाता है। 

वि.कासोटिया/प्रियंका/सुमन - 495